अब कुकर बनाने वालों के सामने एक नई समस्या आ गई है ।
महिलाओं की डिमांड है, कुकर ऐसा होना चाहिए जो सीटी के साथ-साथ नंबर भी बोले - १....२....३....
लिस्ट जारी कर दी गयी है कि को खानदानी रईस है और किसकी दौलत नई नई है ।। कॉपी
अब और दिमाग का दही न किया जाए
📍जो खानदानी रईस हैं वो चाय में डुबो कर खाते हैं बिस्किट...
तुम्हारी ग्रीन टी बता रही है तुम्हारी तोंद ये नई नई है..
📍जो खानदानी रईस है वो खाते है चटनी रोटी
तुम्हारा मलाई टिक्का बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है
📍जो खानदानी रईस है वो, साथ रखते है खैनी चूना
तुम्हारा रजनीगंधा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है
📍जो खानदानी रईस हैं, वो OPPO-VIVO से काम चला लेते हैं.
तुम्हारा Apple-iPhone बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है..😐😂
📍जो खानदानी रईस हैं, वो चलते हैं बस और रेल से ।
तुम्हारा एयर TAG बता रहा तुम्हारी दौलत नई-नई है ।।
😂😂
📍जो खानदानी रईस हैं ,वो रखते हैं एकड़ों में भूमि, ❤️
तुम्हारे प्लॉट का टुकड़ा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है ...🤣🤣🤣
📍जो ख़ानदानी रईस हैं वो पीते हैं बीड़ी...
ये सिगरेट की डब्बी बता रही तुम्हारी दौलत नई नई है। 😎
📍जो खानदानी रईस है वो चलाते है activa, splender
तुम्हारी Bullet बता रही है तुम्हारी शादी नयी-नयी है ...🤣🤣🤣
📍जो खानदानी रईस हैं वो आज भी घर में एक कट्टा और पिस्टल अपने रूम में बेड के नीचे रखते हैं।
तुम्हारा नया लाइसेंसी हथियार बता रहा है कि तुम्हारी दौलत नई नई है। 🙂
📍जो खानदानी रईस हैं, वो अपने गर्दन की चेन ढक कर रखते हैं,
तुम्हारी शर्ट के ऊपर लटकती चेन बता रही है, तुम्हारी दौलत नई-नई है ..
📍जो खानदानी रईस है वो रिचार्ज करते हैं 28 दिन का,
1 साल का रिचार्ज पैक बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई - नई है।
😂😂😂
📍जो खानदानी रईस हैं, वो डलवाते हैं पेट्रोल थोड़ा- थोड़ा😍
फुल टंकी तुम्हारी बता रही है, दौलत तुम्हारी नई-नई है😋
📍जो खानदानी रईस होते हैं ,वो खाते हैं तहरी।
तुम्हारी ब्रियानी बता रही है कि यह दौलत नई नई है।😎😎😎
📍जो खानदानी रईस हैं वो जाते हैं भोर में लोटा लेकर
तुम्हारी कमोड बता रही है तुम्हारी दौलत नई नई है ।।
📍जो खानदानी रईस हैं वो पीते हैं देसी ठर्रा
तुम्हारी व्हिस्की बता रही है तुम्हारी दौलत नई नई है
मैंने कहा : भगवन, मेरा बचपन लौटा दो.☺
भगवन बोले : फिर से English, Maths, Algebra, Chemistry, Trigonometry, Geography, Biology, Calculus, History, Civics, Laws पढ़ोगे ?🤨
मैंने कहा : रहने दीजिए भगवन... वैसे मेरा ठीक ही चल रहा है ! 😏😏
एक नवयुवती छज्जे पर बैठी है ।।🧎♀️
केश खुले हुए हैं और चेहरे को देखकर लगता है की वह उदास है। उसकी मुख मुद्रा देखकर लग रहा है कि जैसे वह छत से कूदकर आत्महत्या करने वाली है .!!!
🤔
विभिन्न कवियों से अगर इस पर लिखने को कहा जाता तो वो कैसे लिखते ..... 👇
😀
*मैथिली शरण गुप्त -
अट्टालिका पर एक रमणी अनमनी सी है अहो !
किस वेदना के भार से संतप्त हो देवी कहो ?
धीरज धरो संसार में, किसके नहीं है दुर्दिन फिरे
हे राम! रक्षा कीजिए, अबला न भूतल पर गिरे।😀
*काका हाथरसी -
गोरी बैठी छत पर, कूदन को तैयार
नीचे पक्का फर्श है, भली करे करतार
भली करे करतार, न दे दे कोई धक्का
ऊपर मोटी नार, नीचे पतरे कक्का
कह काका कविराय, अरी मत आगे बढ़ना
उधर कूदना , मेरे ऊपर मत गिर पड़ना।😊
*गुलजार -
वो बरसों पुरानी ईमारत
शायद
आज कुछ गुफ्तगू करना चाहती थी
कई सदियों से
उसकी छत से कोई कूदा नहीं था।
और आज
उस
तंग हालात
परेशां
स्याह आँखों वाली
उस लड़की ने
ईमारत के सफ़े
जैसे खोल ही दिए
आज फिर कुछ बात होगी
सुना है ईमारत खुश बहुत है...😀
*हरिवंश राय बच्चन -
किस उलझन से क्षुब्ध आज
निश्चय यह तुमने कर डाला
घर चौखट को छोड़ त्याग
चढ़ बैठी तुम चौथा माला
अभी समय है, जीवन सुरभित
पान करो इस का बाला
ऐसे कूद के मरने पर तो
नहीं मिलेगी मधुशाला 😊
*प्रसून जोशी -
जिंदगी को तोड़ कर
मरोड़ कर
गुल्लकों को फोड़ कर
क्या हुआ जो जा रही हो
सोहबतों को छोड़ कर 😄
*रहीम -
रहिमन कभउँ न फांदिये, छत ऊपर दीवार
हल छूटे जो जन गिरि, फूटै और कपार 😀
*तुलसी -
छत चढ़ नारी उदासी कोप व्रत धारी
कूद ना जा री दुखीयारी
सैन्य समेत अबहिन आवत होइहैं रघुरारी 😟
*कबीर -
कबीरा देखि दुःख आपने, कूदिंह छत से नार
तापे संकट ना कटे , खुले नरक का द्वार'' 😃
*श्याम नारायण पांडे -
ओ घमंड मंडिनी, अखंड खंड मंडिनी
वीरता विमंडिनी, प्रचंड चंड चंडिनी
सिंहनी की ठान से, आन बान शान से
मान से, गुमान से, तुम गिरो मकान से
तुम डगर डगर गिरो, तुम नगर नगर गिरो
तुम गिरो अगर गिरो, शत्रु पर मगर गिरो।😃
*गोपाल दास नीरज -
हो न उदास रूपसी, तू मुस्काती जा
मौत में भी जिन्दगी के कुछ फूल खिलाती जा
जाना तो हर एक को है, एक दिन जहान से
जाते जाते मेरा, एक गीत गुनगुनाती जा 😀
*राम कुमार वर्मा -
हे सुन्दरी तुम मृत्यु की यूँ बाट मत जोहो।
जानता हूँ इस जगत का
खो चुकि हो चाव अब तुम
और चढ़ के छत पे भरसक
खा चुकि हो ताव अब तुम
उसके उर के भार को समझो।
जीवन के उपहार को तुम ज़ाया ना खोहो,
हे सुन्दरी तुम मृत्यु की यूँ बाँट मत जोहो।😀
*हनी सिंह -
कूद जा डार्लिंग क्या रखा है
जिंजर चाय बनाने में
यो यो की तो सीडी बज री
डिस्को में हरयाणे में
रोना धोना बंद कर
कर ले डांस हनी के गाने में
रॉक एंड रोल करेंगे कुड़िये
फार्म हाउस के तहखाने में..
☺️😄
5 मिनट के बाद वो उठी और बोली --
चलो बाल तो सूख गए अब चल के नाश्ता कर लेती हूं..
🙏 *हिन्दी प्रेमियों के लिए🌷*
【ऐसा आनंद किसी दूसरी भाषा में संभवत : कम होगा 😊】
विवाहित पुरुषो के लिए 6 दिवसीय समर कैंप 5 जून से ।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 💐
( सांयकालीन कक्षायें)
पाठ्यक्रम -1...
बर्फ की ट्रे कैसे भरे ? फ्रिज में वापस रखने से पहले पानी की बोतल क्यों भरे ?
---स्लाइड द्वारा प्रदर्शन ---
पाठ्यक्रम-2....
धुलने वाले और प्रेस वाले कपड़ो में अंतर करना सीखे।
---चित्रों और ग्राफ़िक्स द्वारा व्याख्या---
पाठ्यक्रम-3...
वस्तुओ को कैसे ढूँढे?...
बिना चिल्लाचोट के घर के सामान खोजने के तरीके.
पाठ्यक्रम-4...
जिंदगी को जीना सीखे:- पत्नी और माँ में मूलभूत अंतर
---भुक्तभोगियों द्वारा व्याख्यान---
पाठ्यक्रम-5...
पत्नी की शॉपिंग के उम्दा साथी कैसे बने?
---तनाव मुक्ति व शांति के लिये ध्यान---
पाठ्यक्रम-6..
--पत्नी का जन्मदिन, विवाह की वर्षगाँठ,अन्य जरूरी तारीखे याद कैसे रखे ?
गड़े मुर्दे, भूले-बिसरे वायदे याद करने की विधि का जोरदार प्रदर्शन.
अस्पताल में भर्ती पतियों के अनुभवों का सीधा प्रसारण---
हमारी कोई शाखा नहीं है-----,पाठ्यक्रम खुले सभास्थल में होगा----,समर कैंप करते हुए पकड़े जाने पर हमारी कोई जवाबदारी नहीं होगी। प्रतिभागी अपने जोखिम पर कैंप में आये.....!
मीना जी की दीवार से चोरी
पति पत्नी जोक्स ।।
पत्नि ने पति से पूछा-
हम लोग बचपन में जब स्कूल में पढ़ते थे, तो एक बहुत मस्त कविता थी, पर मुझे याद नहीं आ रही। तुम्हें याद है क्या?
पति- मेरी क्लास में तो दो थीं, एक कविता गुप्ता, एक कविता जोशी। दोनों ही एकदम मस्त थीं।
पति उस दिन से सीधा सो नहीं पा रहा, गद्य- पद्य, दोनों सूजे हुए हैं।
👀😂😂
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था
पति – तुझसे शादी करने से अच्छा
तो मैं कुंवारा ही रहता
पत्नी – मैंने भी अपनी माँ
की बात मान ली होती तो अच्छा होता
पति – क्या कहती थी तेरी माँ
पत्नी – कहती थी
मत कर इस लड़के से शादी
पति – हे भगवान् मैं आज तक उस भली औरत
को बुरा समझता रहा जो मुझे बचाना चाह रही थी
😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝
🌿🌿☘️ सत्य वचन ☘️🌿🌿
जलेबी मीठी होने के अलावा एक संदेश भी देती है कि...
खुद कितने ही उलझे रहो लेकिन दूसरों को हमेशा मिठास दो..!!
🌿🌿☘️☘️🌿🌿
ताक़त और पैसा ज़िन्दगी के फल हैं
परिवार और मित्र जिन्दगी की जड़ हैं
हम फल के बिना अपने आप को चला सकते हैं
पर
जड़ के बिना खड़े नहीं हो सकते........!!
🌿🌿☘️☘️🌿🌿
घर में.. सोफा सेट हो,
डिनर सेट हो,
टीवी सेट हो,
मेकअप सेट हो
पर माइंड सेट ना हो तो.. आप कहीं भी सेट नहीं हो सकते!!
🌿🌿☘️☘️🌿🌿
Subscribe to:
Posts (Atom)
Popular posts
-
जलेबी मीठी होने के अलावा एक संदेश भी देती है कि... खुद कितने ही उलझे रहो लेकिन दूसरों को हमेशा मिठास दो..!! 🌿🌿☘️☘️🌿🌿 ताक़त और पैसा ज़िन्...
-
पत्नि ने पति से पूछा- हम लोग बचपन में जब स्कूल में पढ़ते थे, तो एक बहुत मस्त कविता थी, पर मुझे याद नहीं आ रही। तुम्हें याद है क्या? पति- मेरी...
-
दादा जी ( टिंकू से ) : बेटा ज़रा अंदर से मेरे दांत लेके आना.... . टिंकू : पर दादाजी अभी तो रोटी भी नही बनी है.... . दादाजी : अबे रोटी को मा...
